बेरोजगार युवाओं को सरकार का तोहफा, बिहार में 12वीं पास युवाओं को नि:शुल्क कोर्स करवाएगी सरकार, खाना-रहना होगा बिल्कुल फ्री

Bihar Skill Development Mission: बिहार में 12वीं पास आईटीआई या फिर डिप्लोमा पास बेरोजगार युवाओं के पास नौकरी पाने का शानदार मौका है। सरकार एसी, फ्रिज की रिपेयरिंग से लेकर सीएनसी लेथ, सीएनसी मिलिंग और टूल एंड डाई मेकिंग निशुल्क कोर्सेज लेकर आई है। इच्छुक युवा इन कोर्सेज के लिए आवेदन कर सकते हैं। जानें आवेदन का तरीका और इन कोर्सेज से जुड़ी खास जानकारी।

Bihar Govt Offers Free Cources: बिहार सरकार 12वीं पास आईटीआई या फिर डिप्लोमा पास बेरोजगारों के लिए कई सारे कोर्सेज लेकर आई है। ये कोर्सेज एसी, फ्रिज की रिपेयरिंग से लेकर सीएनसी लेथ, सीएनसी मिलिंग और टूल एंड डाई मेकिंग कोर्स निशुल्क करवाने जा रही है। ये कोर्स भारत के सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय के मातहत में स्थापित इंडो डैनिश टूल रूम के पटना विस्तार केंद्र पर ये बैच 6 अक्तूबर से शुरू होने जा रहा है। इस दौरान रहने और खाने पीने की व्यवस्था भी कराई जाएगी।

Bihar Govt to offer free cources

Bihar Govt to offer free cources (iStock)

इच्छुक उम्मीदवारों को इन कोर्सेज को करने के लिए पहले 1000 रुपये फीस जमा करनी होगी और फिर इसके बाद ये फीस उन्हें वापस कर दी जाएगी।

End of Feed