Bihar Education Department: बिहार सरकार का सख्त कदम, शिक्षा विभाग की बैठक में शामिल नहीं होने पर विश्वविद्यालयों के कुलपतियों का रोकी सैलरी

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 1, 2024, 06:02 PM IST

Bihar Education Stop VC Salaries: बिहार सरकार ने दो दिन पहले शिक्षा विभाग द्वारा बुलाई गई समीक्षा बैठक में कथित तौर पर अनुपस्थित रहने के लिए एक को छोड़कर सभी राज्य-संचालित विश्वविद्यालयों के बैंक खातों को फ्रीज करने का आदेश दिया है।

Bihar Education in Hindi: बिहार सरकार ने दो दिन पहले शिक्षा विभाग द्वारा बुलाई गई समीक्षा बैठक में कथित तौर पर अनुपस्थित रहने के लिए एक को छोड़कर सभी राज्य-संचालित विश्वविद्यालयों के बैंक खातों को फ्रीज करने का आदेश दिया है और उनके कुलपतियों का वेतन भी रोक दिया है। विभाग ने कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय को छोड़कर सभी विश्वविद्यालय के कुलपतियों को पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है कि वे लंबित परीक्षाओं की स्थिति और अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए बैठक में क्यों शामिल नहीं हुए।

bihar education

बिहार शिक्षा विभाग

विभाग द्वारा जारी पत्र में कहा गया, ''अगर विभाग को दो दिनों के भीतर कुलपतियों से संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो वह अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएंगे। इस बीच, कुलपतियों के वेतन का भुगतान रोक दिया गया है और बैंकों को अगले आदेश तक संबंधित विश्वविद्यालयों के किसी भी खाते का संचालन नहीं करने का निर्देश भी जारी किया है।''

End of Feed