Bihar DElEd Result 2023 Date, Bihar Board BSEB DElEd Result 2023: बीएसईबी सेकंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार बोर्ड की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजों का ऐलान मंगलवार को कर दिया गया। परीक्षार्थी नतीजे जारी होने के बाद परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट कैंडिडेट्स https://bsebstet.com/ पर जाकर रिजल्ट की जांच कर पाएंगे। इसी बीच बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2023 के रिजल्ट का इंतजार लाखों छात्रों को है। बीएसईबी यानी बिहार बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर ने बताया कि बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2023 का रिजल्ट कब जारी होगा।
Bihar DElEd Result 2023 Date
Bihar Board BSEB DElEd Result 2023
बिहार बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर ने जानकारी दी कि डीएलएड प्रवेश परीक्षा के नतीजे अगले सप्ताह जारी कर दिए जाएंगे। रिजल्ट बनाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। डीएलएड रिजल्ट 12 अक्टूबर या उससे पहले घोषित कर दिए जाएंगे। बता दें कि डीएलएड एक दो वर्षीय कोर्स है जिसमें 12वीं में न्यूनतम 50 फीसदी अंक लाने वाले अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा के जरिए दाखिला ले सकते हैं। परीक्षा में सफल होने के लिए अनारक्षित अभ्यर्थियों को न्यूनतम अंक 35 लाना अनिवार्य है। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को 30 अंक लाने होंगे।
Bihar DElEd Result 2023 : तीन लाख छात्रों ने किया आवेदन
बिहार बोर्ड डीएलएड परीक्षा 2023 के लिए करीब तीन लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।बिहार बोर्ड डीएलएड परीक्षा 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी से शुरू होकर 27 फरवरी 2023 तक चली थी। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 27 मई 2023 को जारी किया गया था। बिहार बोर्ड डीएलएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट https://secondary.biharboardonline.com/ पर चेक किया जा सकता है।
