Bihar DElEd Admit Card 2024: जारी होने जा रहा बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड, जानें कब व कैसे होगी परीक्षा

Bihar DElEd Admit Card 2024: बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड biharboardonline.bihar.gov.in पर किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थी यहां बिहार डीएलएड एग्जाम 2024 डेट व पैटर्न चेक कर सकते हैं।

Bihar DElEd Admit Card 2024, Bihar DElEd Exam 2024 Date: बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से डीएलएड (DElEd) प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar DElEd Admit Card 2024

Bihar DElEd Admit Card 2024

Bihar DElEd Exam 2024 Date: इस तारीख को होगी प्रवेश परीक्षा

बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन 30 मार्च को किया जाएगा। इस परीक्षा में हिन्दी/उर्दू, मैथ्स, साइंस, सोशल स्टडीज, जनरल इंग्लिश, लॉजिकल एंड एनालिटिकल रीजनिंग से कुल 120 अंकों के 120 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 150 मिनट का समय दिया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

End of Feed