Bihar CTT Admit Card 2025 Date Out: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने स्थानीय निकाय शिक्षकों की समक्षता परीक्षा (CTT 2025 Exam) को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। ऐसे में सीटीटी का बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी है। BSEB (Bihar School Examination Board) ने इस संबंध में जानकारी दी है कि जल्द ही सीटीटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। इस परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को सूचित करने हुए समिति ने बताया कि 21 सितंबर को एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे और साथ ही 24 सितंबर 2025 से परीक्षा भी चालू हो जाएगी। एग्जाम बापू परीक्षा परिसर में आयोजित किया जाएगा।
Bihar STET Exam 2025
एग्जाम के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही समिति ने एडमिट कार्ड की जानकारी देते हुए कुछ जरूरी दिशानिर्देश भी दिए हैं, जो छात्रों के लिए एग्जाम में दाखिल होने के लिए बेहद जरूरी हैं।
जानें बिहार CTT परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का प्रोसेस-
- बिहार सीटीईटी (CTT) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालें।
- लॉगिन करने के बाद आपको स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
- डीटेल्स की अच्छे से जांच कर लें और फिर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
समिति ने इस बात को साफ किया है कि उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड जिला कार्यक्रम पदाधिकारी से सत्यापित करवाना होगा। बिना सत्यापन के कोई भी एडमिट कार्ड मान्य नहीं होगा और ऐसे छात्रों को एग्जाम नहीं देने दिया जाएगा। इसके अलावा छात्रों को एडमिट कार्ड में लिखे निर्देशों का पालन करना जरूरी होगा। कैंडिडेट्स को एग्जाम हॉल्स में समय से पहुंचना होगा और सभी जरूरी दस्तावेज भी लाने होंगे।
