Bihar Civil Court Clerk Result 2025, Bihar Civil Court Clerk Mains Result 2025 Released: बिहार सिविल कोर्ट क्लर्क मेन्स की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Bihar Civil Court Clerk Result 2025) खबर है। सेंट्रलाइज्ड सेलेक्शन एंड अपॉइंटमेंट कमेटी, पटना ने सिविल कोर्ट क्लर्क भर्ती के लिए मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (Bihar Civil Court Clerk Result) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
Bihar Civil Court Clerk Result 2025 Released: यहां चेक करें बिहार सिविल कोर्ट क्लर्क मेन्स परीक्षा का रिजल्ट
Bihar Civil Court Clerk Mains Result 2025
बता दें बिहार सिविल कोर्ट क्लर्क मेन्स परीक्षा 18 मई 2025 को आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा दिसंबर मे निर्धारित थी, जिसमें मेन्स की परीक्षा के लिए कुल 42397 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। हालांकि परीक्षा के दौरान करीब 2 हजार 397 उम्मीदवारों के ओएमआर शीट्स को अमान्य कर दिया गया था। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
Bihar Civil Court Clerk Result 2025: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट patna.dcourts.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Written Test Result for appointment to the post of Upper Divisional Clerk(Gr.-III) – Emp. Notice no. 01 of 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
Bihar Civil Court Clerk Mains Result 2025: स्कोर कोर्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- पिता का नाम
- माता का नाम
- प्राप्तांक
- कुल मार्क्स
- रिजल्ट का स्टेटस
