Bihar Civil Court Clerk Result 2025: जारी हुआ बिहार सिविल कोर्ट क्लर्क रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें चेक

Bihar Civil Court Clerk Result 2025: बिहार सिविल कोर्ट, पटना ने क्लर्क परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट patna.dcourts.gov.in पर आज जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से पटना सिविल कोर्ट क्लर्क रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं।

Bihar Civil Court Clerk Result 2025: बिहार सिविल कोर्ट क्लर्क रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। बिहार सिविल कोर्ट, पटना ने क्लर्क परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 10 अप्रैल को जारी कर दिया है। बिहार सिविल कोर्ट क्लर्क रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ मार्क्स भी जारी किया गया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट patna.dcourts.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी बिहार सिविल कोर्ट क्लर्क रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar Civil Court Clerk Result 2025

Bihar Civil Court Clerk Result 2025

Bihar Civil Court Clerk Result 2025: दिसंबर में हुई थी परीक्षा

बिहार सिविल कोर्ट क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 22 दिसंबर 2024 को किया गया था। वहीं, आज इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जारी सूचना के अनुसार, इस परीक्षा में कुल 42397 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है, जिन्हें अब लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। इस परीक्षा की तारीख तय समय पर जारी कर दी जाएगी। सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

End of Feed