Bihar Board Scholarship for 12th Students: बिहार बोर्ड 12वीं के छात्रों के लिए नेशनल लेवल की स्कॉलरशिप स्कीम लॉन्च की गई है। बिहार बोर्ड 12वीं में कॉमर्स, आर्ट्स या साइंस स्ट्रीम के 20 लाख छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाएगी। बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए यह स्कॉलरशिप की घोषणा की गई है। बता दें कि राज्य के 5 लाख छात्रों को इस छात्रवृति योजना का लाभ मिलेगा।
बिहार बोर्ड के छात्रों के स्कॉलरशिप
बिहार में राष्ट्रीय स्कॉलरशिप योजना का लाभ साइंस के साथ-साथ कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों को भी मिलेगा। इसमें रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस स्कॉलरशिप के लिए कई शर्तें भी रखी गई हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Bihar Board Scholarship के लिए ऐसे करें आवेदन
- स्कॉलरशिप में आवेदन करने के लिए छात्रों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- secondary.biharboardonline.com पर जाना होगा।
- यहां स्कॉलरशिप के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर National Scholarship के ऑप्शन पर जाना होगा।
- अब मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद प्रिंट लेकर जरूर रख लें।
बिहार स्कॉलरशिप कौन ले सकता है?
बिहार में 12वीं के छात्रों को मिलने वाली इस स्कॉलरशिप स्कीम का लाभ 12वीं के छात्रों को मिलेगा। इसमें 5 लाख छात्रों को स्कॉलरशिप की राशि दी जाएगी। बता दें कि इसके लिए कुछ शर्तें रखी गई हैं-
- इसमें उन्हीं को स्कॉलरशिप मिलेगी जिनके मार्क्स 65 फीसदी से 95 फीसदी हो।
- साइंस के अलावा इस स्कॉलरशिप के लिए कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।
- जनरल कैटेगरी के 375 अंक लाने वाले विज्ञान स्ट्रीम के छात्रों को स्कॉलरशिप मिलेगी।
- कॉमर्स में 378 अंक और आर्ट्स स्ट्रीम में 372 अंक लाने वाले छात्र स्कॉलरशिप का फायदा ले सकेंगे।
- बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा पास करने वाले छात्र-छात्राओं को इस स्कॉलरशिप से जोड़ा गया है।
- छात्रों के आधार नंबर से उनका वेरिफिकेशन होगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन के दौरान आधार कार्ड जमा करना जरूरी है।
बिहार बोर्ड के छात्रों को नेशनल स्कॉलरशिप में रजिस्ट्रेशन के लिए 30 जुलाई 2024 तक का समय दिया गया हैं। इसमें 5 लाख छात्रों को स्कॉलरशिप का लाभ दिया जाना है। पहले के मुकाबले इस साल छात्रों की संख्या बढ़ाई गई है। पिछले साल की अपेक्षा 2 लाख 75 हजार अधिक छात्र-छात्राओं को नेशनल स्कॉलरशिप का फायदा मिलेगा।
