Bihar Board Result 2025: बिहार बोर्ड टॉपर्स पर होगी पैसों की बारिश, 10वीं-12वीं में किया टॉप तो मिलेगी दोगुनी राशि

Bihar Board Result 2025: बीएसईबी अध्यक्ष के अनुसार, इंटरमीडिएट का रिजल्ट मार्च के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। वहीं, मैट्रिक का रिजल्ट अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया है।

Bihar Board Result 2025 Toppers Reward Money: बिहार बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com या results.biharboardonline.com पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी बिहार बोर्ड रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Bihar Board Result 2025

Bihar Board Result 2025

Bihar Board Topper Reward 2025: दोगुनी हुई राशि

इस साल बिहार बोर्ड टॉपर्स की पुरस्कार राशि दोगुनी कर दी गई है। बिहार सरकार ने पिछले साल ही यह घोषणा कर दी थी कि 2025 में 10वीं व 12वीं टॉपर्स को दोगुनी राशि दी जाएगी। इस हिसाब से इस साल 10वीं व 12वीं के टॉपर्स को 1 लाख की जगह 2 लाख रुपये मिलेंगे। नकद पुरस्कार के साथ ही उन्हें लैपटॉप, सर्टिफिकेट और मेडल भी मिलेगा। दूसरे स्थान पर आने वाले छात्रों को 1.5 लाख रुपये पुरस्कार राशि मिलेगी, जो कि पिछले साल 75 हजार थी। वहीं, तीसरे स्थान पर आने वाले छात्रों को 1 लाख और चौथे स्थान पर आने वाले छात्रों को 30 हजार रुपये मिलेंगे।

End of Feed