Bihar Board Result 2023 Scrutiny: बिहार बोर्ड यानी बीएसईबी ने कक्षा 12वीं की आंसर शीट को लेकर स्क्रूटनी (BSEB, Bihar Board Result Scrutiny 2023) आवेदन जमा करने की समय सीमा 1 अप्रैल 2023 तक बढ़ा दी है। जो उम्मीदवार अपने परिणामों से संतुष्ट नहीं हैं, वे 1 अप्रैल, 2023 तक अपनी उत्तर पुस्तिकाओं या आंसर शीट के पुनर्मूल्यांकन को लेकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक बीएसईबी वेबसाइट - biharboardonline.bihar.gov.in पर अपने स्क्रूटनी आवेदन जमा कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड रिजल्ट स्क्रूटनी 2023
बीएसईबी ने गुरुवार 30 मार्च को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से स्क्रूटनी आवेदन की समय सीमा के विस्तार की घोषणा की है। समय सीमा की घोषणा के साथ बोर्ड ने स्क्रूटनी आवेदन जमा करने के स्टेप्स के बारे में भी जानकारी दी है।
#BSEB #BiharBoard #Bihar t.co/BVhRQJoFue
— ANI (@ANI) Mar 30, 2023
बीएसईबी के आधिकारिक ट्वीट में कहा गया है, 'इंटरमीडिएट आंसर शीट चेक करने के लिए ऑनलाइन आवेदन की डेट 1 अप्रैल तक बढ़ाई गई है।' ट्वीट में कहा गया है, 'बिहार बोर्ड परीक्षा के उम्मीदवार अपना स्क्रूटनी आवेदन biharboardonline.bihar.gov.in पर निर्धारित समय सीमा तक जमा कर सकेंगे।'
