Bihar Board Exam 2024 Application Form: बिहार बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ा अपडेट आया है। बीती शाम बिहार बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म जारी कर दिया है। बता दें, यह जरूरी फॉर्म है, जिसे भरना हर उस छात्र के लिए महत्वपूर्ण है, जो 2024 में बोर्ड परीक्षा देना चाहता है। 4 सितंबर को जारी किए गए इन परीक्षा फॉर्म (Bihar Board 10th Exam Form 2024) को 17 सितंबर 2023 तक भरा जा सकता है। छात्र यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से परीक्षा फॉर्म चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म (image - canva)
इच्छुक छात्र जो कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2024 में शामिल होंगे, उन्हें 17 सितंबर (Bihar Board 10th Exam Form 2024 PDF Download) तक का इंतजार नहीं करना चाहिए, जल्द से जल्द परीक्षा फॉर्म भर लेना चाहिए, क्योंकि अंतिम समय में तकनीकी या अन्य किसी तरह की दिक्कत बनने का जोखिम हो सकता है।
कैसे भरें 10वीं परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म
फॉर्म भरने के लिए छात्रों को अपने स्कूल जाना होगा। सत्र 2023-24 के लिए पंजीकृत नियमित और स्वतंत्र श्रेणी के छात्रों के लिए दो खंड ए और बी होंगे। (BSEB Matric Registration Form 2024) छात्रों को रजिस्ट्रेशन कार्ड के अनुसार फॉर्म भरना होगा। उन्हें पता होना चाहिए कि 10वीं कक्षा के छात्रों का मूल पंजीकरण कार्ड भी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
बिहार बोर्ड 2024 कक्षा 10वीं की परीक्षा का फॉर्म
- सबसे पहले secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
- दाएं तरफ Important Link(s) के नीचे देखें
- Online Application For Secondary Annual Exam 2024 पर क्लिक करें
- फॉर्म लिंक पर क्लिक करें, इसे सावधानीपूर्वक भरें।
75 प्रतिशत अंक जरूरी
बीएसईबी ने कक्षा 9, 10 और 11, 12 में न्यूनतम उपस्थिति की आवश्यकता पर भ्रम के संबंध में एक स्पष्टीकरण जारी किया है। कक्षा 9 और 11 के छात्रों के पास कक्षाएं शुरू होने से लेकर अंतिम परीक्षा के अंत तक कुल 75 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
