Bihar Board 12th Result 2023: खत्म हुई बिहार बोर्ड 12वीं कॉपियों की मूल्याकंन प्रक्रिया, जानें कब आएगा रिजल्ट

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Mar 16, 2023, 01:20 PM IST

Bihar Board BSEB 12th Result 2023 Date and Time: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट अब कभी भी जारी किया जा सकता है, क्योंकि 12वीं कक्षा की कॉपियों का मूल्याकंन कार्य लगभग पूरा हो गया है। बीएसईबी 12वीं रिजल्ट को आप biharboardonline.bihar.gov.in पर से देख सकेंगे।

Bihar Board BSEB 12th Result 2023 Date and Time: Bihar Board class 12 result को अब कभी भी जारी किया जा सकता है। इस बार 13 लाख से ज्यादा छात्रों के लिए बिहार बोर्ड 2023 परिणाम जारी किया जाएगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा की कॉपियों का मूल्याकंन कार्य लगभग पूरा हो गया है। बीएसईबी 12वीं रिजल्ट को छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर से देख सकेंगे।

bihar board 12th exam 2023

खत्म हुई बिहार बोर्ड 12वीं की मूल्याकंन प्रक्रिया

बिहार बोर्ड 12वीं का परिणाम पिछले साल 16 फरवरी को जारी किया गया था, जबकि परीक्षा का आयोजन 1 से 14 फरवरी 2023 को किया गया था। अब यदि हम इसे 2023 के आंकड़ों से तुलना करें, तो पाएंगे कि परीक्षा लगभग उसी समय पर आयोजित की गई है, इस बार बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 का आयोजन 1 फरवरी से 11 फरवरी तक किया गया था। ऐसे में लोग 16 को रिजल्ट की आस लगाए बैठे थे, लेकिन रिजल्ट आज जारी नहीं होगा, क्योंकि बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी करने से एक दिन पहले रिजल्ट डेट की जानकारी देता है, और अभी तक रिजल्ट डेट की आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

End of Feed