Bihar Board 10th Result 2024 Declared: जारी हुआ बिहार बोर्ड 10वीं मैट्रिक रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत डाउनलोड करें मार्कशीट

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Mar 31, 2024, 02:05 PM IST

Bihar Board BSEB 10th Result 2024 Marksheet Declared at www.biharboardonline.bihar.gov.in, results.biharboardonline.com: बिहार बोर्ड 10वीं मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से बिहार बोर्ड 10वीं मार्कशीट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar Board BSEB 10th Result 2024 Marksheet at bsebmatric.org, results.biharboardonline.com: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनन्द किशोर ने 10वीं मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट (Bihar Board 10th Matric Result 2024) 31 मार्च को दोपहर 1:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया है। जिन स्टूडेंट्स ने बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2024 दी थी, वह बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebmatric.org और results.biharboardonline.com के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 एसएमएस और डिजीलॉकर पर भी चेक किया जा सकता है।

Bihar Board 10th Result 2024 Declared

Bihar Board 10th Result 2024 Declared

Bihar Board 10th Matric Result 2024: ऐसा रहा बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में इस साल कुल 16,64,252 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। जिसमें, छात्राओं की संख्या 8,58,785 और छात्रों की संख्या 8,05,467 रही। इसमें से केवल 13,79,842 स्टूडेंट्स को मैट्रिक परीक्षा में सफल घोषित किया गया है। इस हिसाब से बिहार बोर्ड 10वीं का पास प्रतिशत 82.91% रहा। टॉपर्स की बात करें तो 10वीं में पूर्णिया के शिवांकर कुमार ने 489 अंकों के साथ टॉप किया है।

End of Feed