Bihar School Examination Board, BSEB Inter Practical Exams 2023 के लिए एडमिट कार्ड biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी कर दिया है। जो विद्यार्थी इस बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले हैं वे अब 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। हाल ही में, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 2023 बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइमटेबल जारी किया था, जिसके अनुसार, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं में 20 दिन का समय बचा है। आगामी 10 तारीख से बिहार बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
बीएसईबी इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड
कब से कब तक हैं प्रैक्टिकल परीक्षाएं
बता दें, हर साल सबसे पहले बिहार राज्य बोर्ड परीक्षा का आयोजन कराता है और सबसे पहले रिजल्ट भी जारी करता है। इस बार बिहार बोर्ड 10 जनवरी से प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू करेगा, जबकि 20 जनवरी 2023 तक इन परीक्षाओं का संचालन किया जाएगा।
कब से कब तक हैं लिखित परीक्षाएं
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन समाप्त करने के बाद 1 फरवरी 2023 से लिखित परीक्षाएं शुरू करेगा, जो कि 11 फरवरी, 2023 तक चलेंगी। आज प्रैक्टिकल परीक्षाओं का एडमिट कार्ड जारी हो जाएगा, जबकि biharboardonline.bihar.gov.in पर लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को अपलोड किया जाएगा।
कैसे डाउनलोड करें BSEB Inter Practical Exams के लिए एडमिट कार्ड
छात्रों को व्यवहारिक परीक्षा यानी प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए बीएसईबी इंटर प्रवेश पत्र 2023 को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा।
यहां संबंधित लिंक होमपेज पर ही दिखाई देगा, जहां क्रेडिंशियल के रूप में विद्यार्थियों को केवल रोल नंबर, नाम और जन्म तिथि की जानकारी देनी होगी।
BSEB Admit Card 2023 को डाउनलोड करें, और प्रिंट ले लें।
कब तक आएगा बिहार बोर्ड का रिजल्ट
Bihar Board theory exams का आयोजन 1 फरवरी से होगाा, जिसके लिए 16 जनवरी, 2023 के आसपास से एडमिट कार्ड जारी होने की संभावना है। बिहार बोर्ड कक्षा 12 का परिणाम 2023 मार्च या अप्रैल के महीनों में घोषित होने की उम्मीद है। परिणाम घोषित होने के बाद, जो छात्र परीक्षा में असफल हुए हैं, वे कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, जो अप्रैल और मई 2023 में आयोजित होने वाली हैं।
