BSEB Bihar Board 12th Answer Key 2024: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने इंटरमीडिएट एग्जाम की आंसर-की (Bihar Board 12th Answer Key 2024) आज यानी 2 मार्च को जारी कर दी है। जिन स्टूडेंट्स ने बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में भाग लिया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से बिहार बोर्ड इंटर आंसर-की 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar Board 12th Answer Key 2024
Bihar Board Inter Answer Key 2024: जारी हुई बिहार बोर्ड 12वीं आंसर-की
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 12 फरवरी 2024 तक राज्य के 1523 केंद्रों पर किया गया। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक हुई। वहीं, बोर्ड ने आज इस परीक्षा की आंसर-की भी जारी कर दी है। जारी सूचना के अनुसार, बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के सभी थ्योरी विषयों की परीक्षा में निर्धारित अंकों के 50 प्रतिशत अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए थे। स्टूडेंट्स द्वारा दिए गए उत्तर के मूल्यांकन के लिए समिति द्वारा विषय विशेषज्ञों की टीम से सभी विषयों के प्रश्नों का आंसर-की तैयार कराया गया है, जो कि अब समिति की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
BSEB Bihar Board Inter Answer Key 2024: इस तारीख तक दर्ज कराएं आपत्ति
बिहार बोर्ड 12वीं आंसर-की 2024 के संबंध में यदि किसी भी व्यक्ति को कोई आपत्ति हो तो वह 5 मार्च की शाम 5 बजे तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। ध्यान रहे कि निर्धारित समय के बाद की गई आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
How to download Bihar Board 12th Answer Key 2024
- बिहार बोर्ड की आधिकरिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर बिहार बोर्ड 12वीं आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स 12वीं आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar Board 12th Result 2024: कब आएगा 12वीं रिजल्ट
बिहार बोर्ड ने 12वीं रिजल्ट की सटीक तारीख और समय का ऐलान फिलहाल नहीं किया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024 मार्च के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।
