Bihar Board 10th Result 2024 Toppers Prize Money in Hindi: बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) कक्षा 10वीं के टॉपर्स पर खूब ईनाम बरसाता है। बिहार बोर्ड 12वीं के साथ साथ 10वीं कक्षा के टॉपर्स को भी पुरस्कार देकर सम्मानित करता है। बिहार बोर्ड 10वीं के टॉपर्स की पूरी सूची ऑफिशियल वेबसाइट onlinebseb.in.result-php.co, results.biharboardonline.com या secondary.biharboardonline.com पर देखी जा सकती है। बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 16 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए हैं। बोर्ड द्वारा रिजल्ट के साथ साथ टॉपर्स की सूची भी जारी की जाती है। टॉपर्स के लिस्ट की घोषणा बिहार बोर्ड की तरफ से की जाती है। आइए विस्तार से जानते है कि बिहार बोर्ड 12वीं में टॉपर करने वाले छात्रों को क्या-क्या मिलता है।
Bihar Board 10th Result 2024 Toppers Prize
Bihar Board 10th Toppers को क्या-क्या मिलता है?
बिहार बोर्ड हाईस्कूल कक्षा यानी 10वीं के रिजल्ट में जिन स्टूडेंट्स का मेरिट में नाम आता है, उन्हें अवॉर्ड मिलता है। हाईस्कूल कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को एक-एक लाख रुपये मिलते हैं। वहीं सेकेंड टॉपर्स को 75-75 हजार रुपये और तीसरे स्थान प्राप्त छात्र को 50-50 हजार रुपये दिये जाते हैं। साथ ही टॉपर्स लिस्ट में शामिल सभी छात्रों को एक-एक लैपटॉप, किंडल और ई बुक रिडर, मेडल और प्रशस्ति पत्र भी दिया जाता है। देश पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर 3 दिसंबर को बिहार बोर्ड द्वारा सम्मान समारोह आयोजित होता है।
- प्रथम स्थान- एक लाख रुपये, लैपटॉप, मेडल और प्रशस्ति पत्र
- द्वितीय स्थान- 75 हजार रुपये, किंडल, मेडल और प्रशस्ति पत्र
- तृतीय स्थान- 50 हजार रुपये, ई बुक रिडर, मेडल और प्रशस्ति पत्र
पास होने के लिए चाहिए 33 प्रतिशत मार्क्स
बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा 2024 में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों का कम से कम 33 प्रतिशत अंक की जरूरत होगी। एक या दो विषय में 33 फीसदी से कम अंक लाने वाले छात्रों को पास होने के लिए कंपार्टमेंट एग्जाम देना होता है।
