Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आ चुका है और इस बोर्ड परीक्षा में 81.79 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। 12वीं परीक्षा पास करने के बाद जिस तरह से करियर को लेकर गाइडेंस की जरूरत होती है। ठीक उसी तरह 10वीं का पड़ाव पास करने के बाद छात्र स्ट्रीम को लेकर काफी परेशान और कन्फ्यूज रहते हैं। मैट्रिक पास करने के बाद आपकी स्ट्रीम ही करियर की तरफ कदम रखने का रास्ता होता है। ऐसे में ये बेहद जरूरी है और इस फैसले को काफी सोच समझकर करना चाहिए। बजाय कि एक दूसरे को देखकर। इसी परेशानी का हल एक मशहूर आईएएस पूर्व आईएएस अधिकारी ने निकाला है। उन्होंने बताया कि बच्चों को 10वीं के एग्जाम पास करने के बाद कौन सी स्ट्रीम चुननी चाहिए और क्यों।
Bihar Board 10th Stream
सही स्ट्रीम चुनना बेहद जरूरी
10वीं के बाद करियर की दिशा को आपकी स्ट्रीम ही तय करती है। आपको किस दिशा में मुड़ना है, इसके लिए स्ट्रीम को सोच समझकर चुनना बेहद मायने रखता है। लेकिन कई बार बच्चे साथी को देखकर गलत स्ट्रीम चुन लेते हैं। वे अकसर अपनी रुचि के हिसाब से नहीं बल्कि दूसरों के दबाव और बातों में आकर स्ट्रीम का चुनाव कर लेते हैं, जिसका खामियाजा उन्हें आगे चलकर भुगतना पड़ता है। ऐसे में आप ये ना करें, इसके लिए चलिये जानते हैं कि पूर्व IAS अधिकारी और बच्चों के फेवरेट विकास दिव्यकीर्ति ने इसके लिए क्या कुछ सलाह दी है...
15 लाख छात्रों ने दिया 10वीं का एग्जाम
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में इस बार 15 लाख से भी ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। मैट्रिक का रिजल्ट आने के बाद सबसे ज्यादा एक ही सवाल छात्रों के दिमाग में घूमता है और वो है स्ट्रीम। आगे क्या करें और कौन सी स्ट्रीम चुनें? ऐसे में पूर्व आईएएस और देश के मशहूर शिक्षक डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने बताया है कि कैसे छात्र अपनी स्ट्रीम चुन सकते हैं। उन्होंने कुछ टिप्स दिए हैं, जिससे छात्रों की स्ट्रीम चुनने की राह काफी आसान होने वाली है।
10वीं के बाद कैसे चुनें स्ट्रीम? यहां जानें...
डॉ. विकास दिव्यकीर्ति बताते हैं कि 10वीं के बाद करियर सिर्फ नंबर के आधार पर ही नहीं बल्कि रुचि और व्यक्तित्व के आधार पर चुना जाना चाहिए। वे कहते हैं कि जो इंसान इंट्रस्ट और व्यक्तित्व के आधार पर करियर चुनेगा, वो न सिर्फ सफल होगा बल्कि हमेशा संतुष्ट रहेगा।
वे कहते हैं कि अकसर जब बच्चों से पूछा जाता है कि 10वीं के बाद क्या करना है तो उसे राय दी जाती है कि बेटा तुम्हारी साइंस अच्छी है तो साइंस, कॉमर्स या फिर आर्ट्स ले लो। हमारे यहां स्ट्रीम का चुनाव इस बात से होता है कि बच्चा पढ़ाई में कितना तेज है।
पूर्व IAS अधिकारी के शानदार टिप्स
डॉ. विकास दिव्यकीर्ति सही दिशा में और निरंतर प्रयास को ही सफलता की कुंजी मानते हैं। वे कहते हैं कि सिर्फ सपने देखना ही काफी नहीं होता बल्कि उन सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर मेहनत करते रहना भी जरूरी होता है। ऐसे में स्ट्रीम की बात करें तो उनका सीधा मानना है कि बच्चों का इंट्रस्ट यानी रुचि भी बेहद मायने रखती है। वे सट्रीम के चुनाव में व्यक्तित्व और रुचि को बेहद अहमियत देते हैं।
