Bihar Board 10th Matric Result 2024: बिहार बोर्ड 10वीं मैट्रिक रिजल्ट घोषित, 82.91 फीसदी स्टूडेंट्स हुए पास

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Mar 31, 2024, 02:34 PM IST

Bihar Board 10th Result 2024 Pass Percentage: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं यानी मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के अलावा एसएमएस और डिजीलॉकर पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Bihar Board 10th Matric Result 2024, Bihar Board 10th Result 2024 Pass Percentage: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 31 मार्च को दोपहर 1:30 बजे जारी कर दिया है। बोर्ड अध्यक्ष आनन्द किशोर ने बिहार बोर्ड 10वीं मैट्रिक रिजल्ट की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस मे की है। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebmatric.org और results.biharboardonline.com पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर नतीजे एसएमएस व डिजीलॉकर पर भी चेक किए जा सकते हैं।

Bihar Board 10th Pass Percentage 2024

Bihar Board 10th Pass Percentage 2024

Bihar Board 10th Pass Percentage 2024: बिहार बोर्ड 10वीं में इतने स्टूडेंट्स पास

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस साल बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में 8,58,785 छात्राओं और 8,05,467 छात्रों सहित कुल 16,64,252 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इसमें से कुल 13,79,842 स्टूडेंट्स को बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में सफल घोषित किया गया है। जिसमें, छात्रों की संख्या 6,80,293 और छात्राओं की संख्या 6,99,549 है। इस हिसाब से बिहार बोर्ड 10वीं का कुल पास प्रतिशत 82.91 % दर्ज किया गया है।

End of Feed