BSEB, Bihar Board 10th Result 2023 Date and Time Kab Aayega, Sarkari Result 2023: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने कक्षा 10वीं यानी मैट्रिक रिजल्ट की डेट जारी कर दी है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, बीएसईबी 10वीं मैट्रिक रिजल्ट 2023 की घोषणा आज यानी 31 मार्च 2023 को दोपहर 1:15 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस मे की जाएगी। इस दौरान राज्य शित्रा मंत्री भी मौजूद होंगे।
Bihar Board 10th Result 2023 Date and Time
BSEB Bihar Board 10th Result 2023: आज दोपहर जारी होंगे नतीजे
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट के साथ ही 10वीं का पास प्रतिशत, टॉपर, कंपार्टमेंट एग्जाम और स्क्रूटनी से जुड़ी जरूरी जानकारी भी साझा की जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ही रिजल्ट लिंक बोर्ड की वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा। परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करके अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा यहां भी रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
#BSEB #BiharBoard #Bihar #BoardResult #MatricResult2023 t.co/Tn6yHP7LHI
— ANI (@ANI) Mar 31, 2023
BSEB 10th Matric Result 2023: 17 लाख स्टूडेंट्स का रिजल्ट होगा जारी
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 14 फरवरी से 22 फरवरी तक किया गया। यह परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 12.45 तक और दोपहर 1.45 से शाम 5 बजे तक दो शिफ्ट में आयोजित की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल 10वीं परीक्षा में लगभग 17 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।
Bihar Board Class 10th Result 2023: वेबसाइट के अलावा यहां देखें रिजल्ट
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, onlinebseb.in या secondary.biharboardonline.com पर अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा डिजिलॉकर, एसएमएस और यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
BSEB Class 10th Result 2023: इतने नंबर जरूरी
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। हालांकि, इससे कम नंबर पाने वाले स्टूडेंट्स को परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि बोर्ड की ओर से ऐसे स्टूडेंट्स के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा की सटीक तारीख रिजल्ट घोषित होने के बाद जारी की जाएगी।
