Bihar Board 10th Answer Key 2025 OUT: जारी हुई बिहार बोर्ड 10वीं आंसर-की, 10 मार्च तक दर्ज कराएं आपत्ति

Bihar Board 10th Answer Key 2025: बिहार बोर्ड ने कक्षा 10वीं परीक्षा की आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर आज जारी कर दी है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी बिहार बोर्ड मैट्रिक आंसर-की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar Board 10th Answer Key 2025: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 10वीं परीक्षा की आंसर-की (BSEB Bihar Board Matric Answer Key 2025) आज यानी 6 मार्च को जारी कर दी है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर आंसर-की चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी बिहार बोर्ड 10वीं आंसर-की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar Board 10th Answer Key 2025

Bihar Board 10th Answer Key 2025

BSEB Bihar Board Matric Answer Key 2025: ऑनलाइन दर्ज कराएं आपत्ति

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक हुई थी। वहीं, आज इस परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। बता दें कि यह आंसर-की परीक्षा में पूछे गए वस्तुनिष्ठ सवालों के लिए जारी की गई है। यदि इस आंसर- की पर किसी भी व्यक्ति को कोई आपत्ति हो तो वह 10 मार्च की शाम 5 बजे तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं।

End of Feed