BSEB Bihar Board 12th Result 2024: आने वाला है बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, यहां सबसे पहले पाएं मार्कशीट

Bihar Board 12th Result Date 2024: बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है। बोर्ड की ओर से टॉपर्स का वेरिफिकेशन किया जा रहा है। रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या secondary.biharboardonline.com पर मार्कशीट चेक कर सकते हैं।

Bihar Board 12th Result Date and Time 2024: बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या secondary.biharboardonline.com पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। मार्कशीट चेक करने के लिए रोल नंबर और रोल कोड की जरूरत होगी।

Bihar Board 10th 12th Result 2024.

आने वाला है बिहार बोर्ड का रिजल्ट

बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी माह में ही खत्म हो गई हैं। परीक्षा खत्म होते ही कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया पूरी हुई। इसके बाद टॉपर्स का वेरिफिकेशन भी किया जा रहा है। ऐसे में बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अब जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे बताए स्टेप्स से मार्कशीट चेक कर सकते हैं।

End of Feed