Bihar Board Compartment Exam 2024 Date: जारी हुई बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं कम्पार्टमेन्टल एग्जाम डेट शीट, जानें कब होगी परीक्षा

Bihar Board 10th 12th Compartment Exam 2024 Date Out: बिहार बोर्ड ने 10वीं व 12वीं कम्पार्टमेंट एग्जाम की डेट शीट जारी कर दी है। बिहार बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट विशेष व कम्पार्टमेन्टल परीक्षा का आयोजन 29 अप्रैल से दो शिफ्ट में किया जाएगा। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से बिहार बोर्ड मैट्रिक व इंटर कम्पार्टमेन्टल एग्जाम 2024 डेट शीट चेक कर सकते हैं।

BSEB Bihar Board Compartmental Exam 2024 Date Sheet, Bihar Board 10th 12th Compartment Exam 2024: बिहार बोर्ड परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने मैट्रिक व इंटर की विशेष परीक्षा और कम्पार्टमेन्टल एग्जाम की डेट शीट (Bihar Board 10th 12th Compartmental Exam 2024 Date Sheet) आज यानी 6 अप्रैल को जारी कर दी है। बिहार बोर्ड ने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' (पहले ट्विटर) पर ये जानकारी साझा की है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने बिहार बोर्ड कम्पार्टमेन्टल एग्जाम के लिए अप्लाई किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के अलावा यहां भी बिहार बोर्ड 10वीं व 12वीं कम्पार्टमेन्टल एग्जाम 2024 डेट शीट चेक कर सकते हैं।

Bihar Board Compartment Exam 2024

Bihar Board Compartment Exam 2024

बिहार बोर्ड मैट्रिक कम्पार्टमेन्टल एग्जाम डेट(Bihar Board 10th Compartment Exam 2024)

बिहार बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, माध्यमिक विशेष परीक्षा एवं माध्यमिक कम्पार्टमेन्टल परीक्षा का आयोजन 4 मई, 9 मई, 10 मई और 11 मई को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। पहले दिन मातृभाषा और द्वितीय भारतीय भाषा की परीक्षा होगी। जबकि, दूसरे दिन विज्ञान, संगीत, सामाजिक विज्ञान और तीसरे दिन गणित, गृह विज्ञान, सामान्य अंग्रेजी की परीक्षा होगी। वहीं, ऐच्छिक विषय और व्यावसायिक ऐच्छिक विषय की परीक्षा चौथे दिन होगी।

End of Feed