Bihar 4 Years BEd Admission 2024: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर (BBABU) की तरफ से बिहार बीएड कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऐसे में जो छात्र चार साल वाले बीए बीएड या बीएससी बीएड इंटीग्रेटेड कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं वो आवेदन कर सकते हैं। Bihar BEd Admission CET 2024 में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट biharcetintbed-brabu.in पर जाना होगा।
बिहार बीएड एडमिशन 2024
बिहार BBABU की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, बीएड इंटीग्रेटेड कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 सितंबर 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 16 सितंबर 2024 तक का समय दिया गया है। इस परीक्षा में वेदन फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी यही है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
Bihar BEd Admission के लिए करें आवेदन
- आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- biharcetintbed-brabu.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर Bihar Integrated B.Ed Common Entrance Test (CET) BA-BEd, BSc-BEd 2024 के लिंक पर जाना होगा।
- अब मांगी गई डिटेल्स से पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
- आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
Bihar Integrated B.Ed CET 2024 Admission यहां डायरेक्ट करें अप्लाई
Bihar BEd CET Application Fee: कितनी है फीस?
बिहार बीएड कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट्स फीस जमा करने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए फीस 1000 रुपये है। वहीं, ओबीसी और EWS के लिए फीस 750 रुपये है। इसके अलावा एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवार 500 रुपये जमा करके आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं।
कौन कर सकता है अप्लाई?
बिहार बीएड के चार साल वाले इंटीग्रेटेड कोर्स में एडमिशन लेने के लिए 12वीं पास कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने के लिए 50 फीसदी मार्क्स के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। बता दें कि प्रवेश परीक्षा के माध्यम से कुल 400 सीटों के लिए कैंडिडेट्स का एडमिशन लिया जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें।
