BHU UG 2023 Result OUT: घोषित हुआ बीएचयू यूजी प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट, छात्र bhuonline.in से करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Aug 15, 2023, 12:49 PM IST

BHU UG 2023 Result Released: बीएचयू में यूजी कोर्स में एडमिशन लेने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है, यूनिवर्सिटी ने तीसरे राउंड के आवंटन परिणाम जारी कर दिए हैं, इच्छुक छात्र bhuonline.in से या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से परिणाम देख सकता है।

BHU UG 2023 Result: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने यूजी कोर्सेज में प्रवेश के लिए आयोजित तीसरे राउंड के आवंटन परिणाम जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे परिणाम सूची को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट- bhuonline.in या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी चेक कर सकेंगे।

bhu ug admission result 2023

बीएचयू यूजी प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट (image - canva)

इन परिणामों के जारी होने के बाद उम्मीदवारों को सीट स्वीकार करनी होगी। ध्यान रहे फीस जमा करने के लिए ज्यादा समय नहीं है, आप केवल 16 अगस्त शाम 5:59 बजे तक एडमिशन फीस जमा कर सकत हैं। बता दें, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय सीट आवंटन के आठ राउंड की घोषणा करेगा। काउंसलिंग के नियमित दौर के बाद हो सकता है कुछ सीट्स खाली रह जाएं, ऐसे में आपको उम्मीद बनाए रहने की जरूरत है, क्योंकि खाली सीटों की गणना 16 अगस्त को की जाएगी।

End of Feed