BBOSE 12th Exam 2023: जारी हुआ बिहार बोर्ड 12वीं एग्जाम टाइम टेबल, जानें कब होगी परीक्षा

BBOSE 12th Exam 2023, BBOSE 12th December Exam 2023: बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन ने कक्षा 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल आधिकारिक वेबसाइट bboseonline.bih.nic.in पर जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स यहां दी गई लिंक से एग्जाम का नोटिस चेक कर सकते हैं।

BBOSE Class 12th Exam 2023, BBOSE 12th December Exam 2023: बिहार बोर्ड स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन (BBOSE) ने कक्षा 12वीं परीक्षा की तारीख (BBOSE 12th Exam Date 2023) घोषित कर दी है। जारी सूचना के अनुसार, यह परीक्षाएं नवंबर और दिसंबर 2023 में आयोजित की जाएंगी। बता दें कि यह शेड्यूल दिसंबर 2022 सेशन के लिए जारी किया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bboseonline.bih.nic.in से टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।

BBOSE 12th Exam 2023

BBOSE 12th Exam 2023

BBOSE 12th Exam 2023 Date: कब होगी 12वीं की परीक्षा

बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, बीबीओएसई कक्षा 12वीं की थ्योरी परीक्षा का आयोजन 8 नवंबर से 24 नवंबर तक किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। बोर्ड द्वारा पहले दिन हिंदी और अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

End of Feed