दिल्ली के स्कूलों में कक्षा 2 से 8 तक के छात्रों का होगा बेसलाइन असेसमेंट, निपुण संकल्प पोर्टल पर 25 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन जरूरी

Delhi School Baseline Assessment: दिल्ली के स्कूलों में सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 2 से 8 तक फाउंडेशन लिटरसी और न्यूमेरिक स्किल्स का आकलन करने के लिए बेसलाइन असेसमेंट का आयोजन किया जा रहा है।

Delhi School Baseline Assessment: दिल्ली के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है। दिल्ली राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT) ने कक्षा 2 से 8 तक के छात्रों के बुनियादी साक्षरता यानी फाउंडेशन लिटरसी और संख्यात्मक कौशल यानी न्यूमेरिक स्किल्स का आकलन करने के लिए बेसलाइन असेसमेंट आयोजित करने के निर्देश जारी किए गए है। यह पहल 'निपुण संकल्प कार्यक्रम' के तहत MCD, NDMC, DCB और शिक्षा निदेशालय (DoE) के अधीन आने वाले सभी स्कूलों में लागू की जा रही है। इस असेसमेंट की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाए रखने के लिए 'NIPUN संकल्प ऑनलाइन पोर्टल' की शुरुआत की जा चुकी है, जिस पर सभी संबंधित स्कूलों को 25 अगस्त, 2026 तक अपनी कक्षाओं को हर हाल में रजिस्टर करना होगा।

Delhi School Baseline assessment

दिल्ली के स्कूलों में कक्षा 2 से 8 तक के छात्रों का होगा बेसलाइन असेसमेंट (photo - AI)

क्या है अस्समेंट की डेट

SCERT द्वारा जारी आधिकारिक सर्कुलर के मुताबिक, परीक्षा का आयोजन 27 अगस्त को हिंदी, 29 अगस्त को अंग्रेजी और 31 अगस्त को गणित विषय के लिए किया जाएगा। परीक्षा में पूरी गोपनीयता और निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से स्कूलों को 'एक डेस्क-एक छात्र' व्यवस्था का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए स्कूल अपनी सुविधा के अनुसार कई शिफ्टों में भी असेसमेंट करवा सकते हैं।

End of Feed