मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना से लाभान्वित होंगे लाखों छात्र, सप्ताह में मिलेगा दो दिन दूध

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 29, 2022, 07:08 PM IST

Mukhyamantri Bal Gopal Yojana, Sarkari Yojana 2022: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को सप्ताह में दो दिन दूध देने की घोषणा की।

Bal Gopal Yojana: राजस्थान में मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना एवं मुख्यमंत्री निःशुल्क यूनिफार्म वितरण योजना का मंगलवार को शुभारंभ करते हुये प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को सप्ताह में दो दिन दूध देने की घोषणा की। गहलोत ने इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों के बीच यूनिफॉर्म का वितरण किया और कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर स्वास्थ्य उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता से काम कर रही है और इस दिशा में ये दोनों ही योजनाएं महत्वपूर्ण हैं।

बाल गोपाल योजना

गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री निःशुल्क यूनिफार्म वितरण योजना के अंतर्गत राजकीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ के विद्यार्थियो को ड्रेस के दो सेट के लिए कपड़ा मिलेगा और सिलाई के लिए प्रति विद्यार्थी 200 रूपए सीधे बैंक खाते में स्थानांतरित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि कक्षा एक से आठ तक राजकीय विद्यालयों में करीब 67.58 लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं और इस योजना पर 500.10 करोड़ रूपए खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि अब शिक्षक और अभिभावक सुनिश्चित करें विद्यार्थी विद्यालय में नियमित यूनिफार्म पहनकर आएं।

End of Feed