अब BA की किताब में पढ़ेंगे मोदी और सावरकर से जुड़े चैप्टर, 'मन की बात' भी किया गया शामिल

Education: महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय (MSU) में नई शिक्षा नीति 2020 के तहत शुरू किए गए बीए (इंग्लिश) माइनर कोर्स में पीएम मोदी के मन की बात को भी शामिल किया गया है। गुजरात की एक यूनिवर्सिटी में बीए (इंग्लिश) के छात्र अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर वाले चैप्टर भी पढ़ेंगे।

Education News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुस्तक 'ज्योति पुंज' और हिंदुत्व विचारक वी डी सावरकर की रचनाएं अब गुजरात की MS यूनिवर्सिटी में पढ़ाई जा रही है। राज्य के वडोदरा स्थित महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ने (MSU) में नेशनल एजुकेशन पॉलिसी-2020 के तहत शुरू किए गए नए बीए (इंग्लिश) माइनर कोर्स में पीएम नरेंद्र मोदी और हिंदुत्व विचारक वी डी सावरकर की रचनाओं को शामिल किया है। विश्वविद्यालय की आर्ट्स फैकल्टी के इंग्लिश डिपार्टमेंट ने नरेंद्र मोदी की 'ज्योतिपुंज' और सावरकर की 'इन-साइड द एनिमी कैंप' को नए कोर्स 'भारत पर नॉन-फिक्शनल राइटिंग्स का एनालिसिस एंड अंडरस्टैंडिंग' में जोड़ा है। यह कोर्स मौजूदा एकेडमिक ईयर (2025-26) से लागू किया गया है।

pm modi and veer savarkar

एम एस यूनिवर्सिटी के पाठ्यक्रम में श्री अरविंदो और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की चुनी हुई रचनाएं, स्वामी विवेकानंद की किताबें और PM के रेडियो भाषण 'मन की बात' के चुने हुए एपिसोड भी शामिल हैं। यह सिलेबस इंग्लिश स्टडीज को भारत की नेशनल प्रायोरिटी के साथ अलाइन करने के लिए एक नियोजित एकेडमिक इंटरवेंशन को बताता है। बीए इंग्लिश प्रोग्राम के तहत 'भारत पर नॉन-फिक्शनल राइटिंग्स का एनालिसिस और अंडरस्टैंडिंग' नाम का एक नया माइनर कोर्स शुरू किया है। यह कोर्स इंग्लिश स्टडीज में राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक विचारधारा और इंडियन इंटेलेक्चुअल ट्रेडिशन को इंटीग्रेट करने के लिए शुरू किया गया है।

End of Feed