Azim Premji Scholarship scheme application invited: अजीम प्रेमजी फाउंडेशन उच्च शिक्षा के लिए सरकारी स्कूलों की 2.5 लाख छात्राओं को प्रतिवर्ष 30000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान करता है। इस स्कॉलरशिप के तहत छात्राओं को स्नातक पाठ्यक्रम की संपूर्ण अवधि के लिए प्रति साल ₹30,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस छात्रवृत्ति योजना के लिए आदेवन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसी छात्राएं जिन्होंने अपनी 10वीं और 12वीं की शिक्षा नियमित रूप से सरकारी विद्यालय से पूरी कर चुकी हैं, वे इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। यह स्कॉलरशिप का लाभ झारखंड,अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पुदुचेरी, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड की छात्राएं ही ले सकती हैं।
अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना, छात्राओं के लिए सुनहरा मौका
अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना
अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप पहल के तहत ज़रूरतमंद छात्राओं को कॉलेज शिक्षा हासिल करने के लिए मदद की जाती है। इस स्कॉलरशिप के तहत कॉलेज की शिक्षा हासिल करने के लिए मदद के तौर पर वार्षिक 30,000 रुपयों की सहायता की जाती है। यह स्कॉलरशिप छात्राओं के पहले ग्रैजुएशन के लिए डिग्री या डिप्लोमा पूरा होने तक उपलब्ध कराई जाएगी।
अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना पात्रता
- स्थानीय सरकारी स्कूलों या कॉलेज से 10वीं और 12वीं कक्षा नियमित विद्यार्थी के रूप में पास होना अनिवार्य है। यह स्कूल नीचे बताए गए राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में होना चाहिए।
- आवेदन के समय भारत में कहीं भी सरकारी संस्थान या विश्वसनीय प्रामाणिक निजी कॉलेज या विश्वविद्यालय के मान्यता प्राप्त स्नातक उपाधि या डिप्लोमा (2 से 5 वर्षों की समयावधि वाले) के प्रथम वर्ष (2025-26 के अकादमिक सत्र) में नियमित छात्रा के रूप में प्रवेश प्राप्त किया होना चाहिए।
जरूरी डॉक्यूमेंट
आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए आवेदक को नीचे दिए गए दस्तावेज ऑनलाइन जमा करने होंगे। यह दस्तावेज वेबसाइट के जरिए ही जमा करने होंगे।
- पासपोर्ट साइज फोटो (साधारण पृष्ठभूमि, पिछले 6 माह के भीतर खींची गई)
- हस्ताक्षर
- आधार कार्ड
- बैंक खाता विवरण (पासबुक/पिछले 1 माह का बैंक स्टेटमेंट)
- कक्षा 10 की मूल मार्कशीट
- कक्षा 12 की मूल मार्कशीट
- प्रवेश का प्रमाण (बोनाफाइड प्रमाणपत्र/ट्यूशन फीस रसीद)
इस स्कॉलरशिप की आवेदन प्रक्रिया के किसी भी स्तर पर या दौरान फ़ाउण्डेशन किसी भी तरह की फ़ीस या शुल्क नहीं लेता है। किसी भी तरह के धाखेबाज़ों से सावधान रहें। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे इस बारे में किसी से भी कोई भी लेन-देन न करें।
