Assam Police Constable Admit Card 2025: स्थगित हुई असम पुलिस कांस्टेबल परीक्षा, आज नहीं जारी होगा एडमिट कार्ड

Assam Police Constable Admit Card 2025: असम पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 23 मार्च को आयोजित होने वाली थी। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड आज यानी 17 मार्च को सुबह 11 बजे जारी किया जाना था।

Assam Police Constable Admit Card 2025: असम पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (SLPRB), असम की ओर से कांस्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड आज यानी 17 मार्च को नहीं जारी किया जाएगा। दरअसल, बोर्ड ने कांस्टेबल परीक्षा स्थगित कर दी है। ऐसे में अब इस परीक्षा का एडमिट कार्ड 1 अप्रैल को जारी किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी असम पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Assam Police Constable Admit Card 2025


Assam Police Constable Admit Card 2025

Assam Police Constable Exam 2025: इस तारीख को होगी परीक्षा

बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, असम पुलिस कांस्टेबल परीक्षा अब 6 अप्रैल को आयोजित की जाएगी और एडमिट कार्ड 1 अप्रैल को सुबह 11 बजे जारी किए जाएंगे। बता दें कि इससे पहले ये परीक्षा 23 मार्च को होनी थी लेकिन बोर्ड ने प्रशासनिक कारणों के चलते एग्जाम डेट में बदलाव किया गया है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

End of Feed