Assam HSLC 10th Result 2025, SEBA 10th Results 2025: असम बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। असम स्टेट स्कूल एजुकेशन बोर्ड आज 10:30 बजे हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट परीक्षा के परिणाम घोषित कर (Assam HSLC 10th Result 2025 Class 10) सकता है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org/results या resultsassam.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और स्कूल कोड दर्ज करना होगा।
Assam HSLC 10th Result 2025: यहां देखें असम बोर्ड एचएसएलसी 10वीं का रिजल्ट
Assam HSLC Result 2025
बता दें इस बार असम बोर्ड 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 3 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थी। वहीं प्रैक्टिकल परीक्षा 21 और 22 जनवरी को निर्धारित थी परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहला पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई थी। जबकि सेकेंड शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 1:30 से शाम 4:30 तक हुई थी।
Assam HSLC Result: पिछले साल कब जारी हुआ था रिजल्ट
वहीं बीते वर्ष HSLC का रिजल्ट 20 अप्रैल 2024 को जारी किया गया था। परीक्षा के लिए कुल 4.19 लाख छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। पासिंग पर्सेंटेज 75.7% देखने को मिला था। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि इस बार पासिंग पर्सेंटेज पिछली बार से अधिक देखने को मिल सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप जरिए अपवा परिणाम चेक कर सकेंगे।
How To Check Assam HSLC 10th Result 2025
- सबसे पहले sebaonline.org/results या resultsassam.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर SEBA Assam Board HSLC 10th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर रिजल्ट डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Assam HSLC 10th Result: रिजल्ट पर होगी ये जानकारी
- छात्र का नाम
- पिता का नाम
- माता का नाम
- रोल नंबर
- स्कूल का नाम
- स्कूल कोड
- विषयवार मार्क्स
- प्राप्तांक
- कुल मार्क्स
- डिवीजन
SEBA 10th Result 2025: पास होने के लिए इतने मार्क्स
असम बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 35 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। वहीं यदि आपके किसी एक या दो विषय में छात्रों के न्यूनतम से कम मार्क्स आते हैं तो कंपार्टमेंट मानी जाएगी। वहीं दो से ज्यादा विषयों में 35 पर्सेंट से कम आने पर छात्रों को फेल माना जाएगा।
