APPSC Group 4 Mains Result 2023: आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग ने ग्रुप 4 मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार यहां दिए डायरेक्ट लिंक से अपना परिणाम चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। अब उम्मीदवार जानना चाह रहे होंगे कि अगला चरण कौन सा होगा, और कब होगा? बता दें, अब दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा, जिसकी तारीख आप यहां से नोट कर सकते हैं।
एपीपीएससी ग्रुप 4 परिणाम 2023
Andhra Pradesh Public Service Commission Group 4 Mains Exam 2023 का आयोजन 3 और 4 अक्टूबर, 2023 को किया गया था।
आयोग ने परीक्षा के परिणाम के साथ साथ फाइनल आंसर की भी जारी की है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य समूह 4 सेवाओं के लिए भर्ती करना है।
APPSC Group 4 Mains Notification के अनुसार, कुल 670 पदों को भरा जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार अब कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षा (सीपीटी) में उपस्थित होंगे, जिसके बाद उम्मीदवारों को अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा।
एपीपीएससी ग्रुप 4 परिणाम 2023 की जांच कैसे करें? - APPSC Group 4 Mains Result How to Check
चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट psc.ap.gov.in पर जाएं।
चरण 2. होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, "Result notification for various posts under Group IV Services"
चरण 3. समूह 4 सेवा परीक्षा के लिए अनंतिम चयन सूची स्क्रीन पर आ जाएगी।
चरण 4. भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
कहां होगा दस्तावेजों का सत्यापन - APPSC Group 4 Mains Document Varification
"कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षा (सीपीटी) के बाद मूल प्रमाणपत्रों का सत्यापन 21/12/2023 को सुबह 10.00 बजे New HODs Building, 2nd Floor, M.G. Road, Opp. Indira Gandhi Municipal stadium, Vijayawada, Andhra Pradesh 520010 पर किया जाएगा।
