APPSC Group 2 Mains Exam 2024 Postponed: एपीपीएससी ग्रुप 2 की परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) ने प्रशासनिक कारणों से एपीपीएससी ग्रुप 2 की परीक्षा स्थगित कर (APPSC Group 2 Mains Exam Postponed) दी है। परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.ap.gov.in पर जाकर एग्जाम का नया शेड्यूल चेक कर (APPSC Group 2 Exam Postponed) सकते हैं। बता दें एपीपीएससी ग्रुप 2 मेन्स की परीक्षा 28 जुलाई को आयोजित होने (APPSC Group 2 Mains Exam) वाली थी। वहीं अब संशोधित तारीख का इंतजार है।
APPSC Group 2 Mains Exam 2024 Postponed: स्थगित हुई एपीपीएससी ग्रुप 2 मेन्स परीक्षा
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक प्रारंभिक परीक्षा क्वालीफाई करने वाले 95 हजार से अधिक उम्मीदवार मेन्स ग्रुप 2 की परीक्षा के लिए पात्र हैं। प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट 1 अप्रैल 2024 को घोषित किया गया था। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए सहायक अनुभाग अधिकारी, उप तहसीलदार, उप रजिस्ट्रार ग्रुप 2 व सहायक श्रम अधिकारी समेत कुल 900 से ज्यादा पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
