AP Teacher Recruitment 2026: सरकारी स्कूल में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए आंध्र प्रदेश से एक बेहद बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। आंध्र प्रदेश सरकार के स्कूली शिक्षा विभाग ने जिला चयन समिति (DSC) के माध्यम से विभिन्न सरकारी, स्थानीय निकाय और मॉडल स्कूलों में कुल 2,721 पदों पर भर्ती के लिए एक शॉर्ट नोटिस जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत सामान्य शिक्षण पदों के साथ-साथ स्पेशल एजुकेशन, प्रिंसिपल, PGT और TGT जैसे कई महत्वपूर्ण पदों को भरा जाएगा। आइए आपको भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी दें।
AP Teacher Recruitment 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)
आंध्र प्रदेश शिक्षक भर्ती हाइलाइट्स
| भर्ती संस्था | स्कूली शिक्षा विभाग, आंध्र प्रदेश |
| कुल पदों की संख्या | 2,721 पद |
| पद का नाम | स्कूल असिस्टेंट (SA), सेकेंडरी ग्रेड टीचर (SGT), भाषा पंडित (Language Pandit) और स्पेशल एजुकेशन टीचर |
| आवेदन का मोड | ऑनलाइन (आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से) |
| नौकरी का स्थान | आंध्र प्रदेश |
| आधिकारिक वेबसाइट | apdsc.apcfss.in/schooledu.ap.gov.in |
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- GATE 2027 के लिए आवेदन का मिला एक और मौका, 24 घंटे के लिए खुलेगी विंडो, आसान स्टेप में कर पाएंगे अप्लाई
पद का नाम रिक्त पदों की संख्या
| पद का नाम | रिक्त पदों की संख्या |
| सेकेंडरी ग्रेड टीचर (SGT) | 1,205 |
| स्कूल असिस्टेंट (SA) | 906 |
| सेकेंडरी ग्रेड टीचर (विशेष शिक्षा) | 200 |
| स्कूल असिस्टेंट (विशेष शिक्षा) | 150 |
| ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) | 113 |
| पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) | 81 |
| फिजिकल एजुकेशन टीचर (PET) | 34 |
| प्रधानाचार्य (Principal) | 30 |
| फिजिकल डायरेक्टर | 2 |
| कुल योग | 2,721 पद |
इनमें से 2,111 पद सामान्य सरकारी व स्थानीय निकाय (जिला/मंडल परिषद और नगर पालिका) स्कूलों के लिए हैं, 350 पद विशेष शिक्षा के लिए और 260 पद अन्य शैक्षणिक समितियों व सोसायटियों के अंतर्गत हैं।
कौन कर सकता है आवेदन
- SGT पदों के लिए के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 50% अंकों के साथ 12वीं (इंटरमीडिएट) तथा डीएलएड या डीएड का डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
- स्कूल असिस्टेंट पदों के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ बी.एड (B.Ed) होना आवश्यक है।
- भर्ती के लिए आवेदन करने वाले भ्यर्थियों का एपी टीईटी पास होना अनिवार्य है।
- न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 44 वर्ष निर्धारित की जा सकती है।
- आरक्षित वर्गों जैसे एससी, एसटी, ओबीसी और पीडब्लूडी उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- Monaco में विदेशी छात्रों के लिए क्या है पढ़ाई के नियम, एडमिशन से पहले जानना है जरूरी
आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण टिप्स
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 3 नवंबर तक विस्तृत अधिसूचना जारी हो सकती है। इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया की तिथियों की जानकारी मिलेगी, जिससे आप आवेदन और परीक्षा की डेट आदि के बारे में बेहतर तौर पर जान पाएंगे। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें बता दें कि एग्जाम CBT मोड में होगा, इसलिए अभी से मॉक टेस्ट का अभ्यास शुरू कर दें और पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्रों (PYQs) को हल करें।
