एजुकेशन

AIBE 22 Syllabus 2026: बार काउंसिल ने जारी किया सिलेबस, जानें किस विषय से कितने सवाल आएंगे

AIBE 22 Syllabus 2026: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने AIBE 22 का सिलेबस जारी कर दिया है। 13 अक्टूबर 2026 की तारीख वाले इस सिलेबस में कुल 19 विषय शामिल हैं। परीक्षा में कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे।

Image

बार काउंसिल ने जारी किया AIBE 22 का सिलेबस

AIBE 22 Syllabus 2026: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) की तैयारी कर रहे लॉ ग्रेजुएट्स के लिए जरूरी खबर है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने AIBE 22 का सिलेबस जारी कर दिया है। परीक्षा का आयोजन 13 अक्टूबर 2026 को किया जाएगाा। जारी सिलेबस में कुल 19 विषय शामिल हैं। परीक्षा में कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर सिलेबस PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

सिलेबस के अनुसार, संविधान कानून, सिविल प्रक्रिया संहिता और आपराधिक प्रक्रिया से जुड़े विषयों को अधिक वेटेज दिया गया है। इन विषयों से 10-10 सवाल निर्धारित हैं। वहीं, भारतीय दंड संहिता और भारतीय न्याय संहिता से जुड़े विषयों के लिए 8 सवाल रखे गए हैं।

सिलेबस और प्रश्नों की संख्या

  • Subject Number of Questions
  • Constitutional Law 10
  • Indian Penal Code and Bharatiya Nyaya Sanhita 8
  • Criminal Procedure Code and Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita 10
  • Code of Civil Procedure 10
  • Evidence Act and Bharatiya Sakshya Adhiniyam 8
  • Alternative Dispute Resolution, including Arbitration Act 4
  • Family Law 8
  • Public Interest Litigation 4
  • Administrative Law 3
  • Professional Ethics and Cases of Professional Misconduct under Bar Council of India Rules 4
  • Company Law 2
  • Environmental Law 2
  • Cyber Law 2
  • Labour and Industrial Law 4
  • Law of Tort, including Motor Vehicle Act and Consumer Protection Law 5
  • Law related to Taxation 4
  • Law of Contract, Specific Relief, Property Laws and Negotiable Instrument Act 8
  • Land Acquisition Act 2
  • Intellectual Property Laws 2
  • Total 100

इससे उन्हें यह समझने में मदद मिलेगी कि किस विषय से कितने सवाल पूछे जाएंगे और तैयारी के लिए किन टॉपिक्स पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।

AIBE 22 का सिलेबस PDF कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार सिलेबस डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

1. आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।

2. AIBE XXII परीक्षा से जुड़ा नोटिफिकेशन या सिलेबस लिंक खोजें।

3. सिलेबस PDF के लिंक पर क्लिक करें।

4. फाइल डाउनलोड करके अपने पास सेव कर लें।

परीक्षा की तैयारी में सिलेबस क्यों है जरूरी?

AIBE 22 के सिलेबस से उम्मीदवारों को विषयों के वेटेज का अंदाजा मिलेगा। ज्यादा सवालों वाले विषयों को प्राथमिकता देते हुए बाकी विषयों की भी तैयारी करना जरूरी है। परीक्षा और Certificate of Practice से जुड़े नियमों के लिए उम्मीदवारों को बार काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन देखना चाहिए।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article