Amazon Recruitment 2023: अमेजन कंपनी के बारे में हम सभी जानते हैं, कि यह एक ई - कॉमर्स कंपनी है, जिससे हम घर या बिजनेस में काम आने वाली लगभग सभी प्रोडक्ट को आनलाइन मंगा सकते हैं। खबर है कि सबसे बड़ी ई - कॉमर्स कंपनी अमेजन जल्द ही भारत में 20 लाख से ज्यादा लोगों को हायर कर सकती है। यह जानकारी अमेजन के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर ने दी है।
भारत में अमेजन कंपनी करेगी 20 लाख लोगों को हायर (image - canva)
www.amazon.in के सीईओ एंडी जेसी ने कहा ‘‘2023 के आखिर तक वे भारत में 20 लाख से अधिक पदों को भरने पर विचार कर रहा है, और इस प्रक्रिया में तेजी से काम चल रहा है। गौरतलब है कि पीएम मोदी हाल ही में अमेरिका होकर आए हैं, यह फैसला उन्होंने अमेरिका में पीएम मोदी के साथ एक बैठक में भाग लेने के बाद लिया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी से जाॅब्स से जुड़े कई विषयों पर बात की, जैसे भारत में स्टार्टअप के लिए मदद, नए रोजगार के अवसर, छोटे बिजनेस को बढ़ावा देना, एक्सपोर्ट बढ़ाना आदि।
भारत में आएंगी 20 लाख से अधिक नौकरियां
पीएम मोदी से इस बैठक के बाद अमेजन के सीईओ ने 20 लाख से अधिक नौकरियां देने की बात कही है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि ‘2030 तक अमेजन भारत में 26 बिलियन डॉलर का निवेश कर लेगा और इस दौरान 20 लाख से अधिक रोजगार भी उपलब्ध कराएगा‘।
