इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने जारी की BA, BBA और MBA की पहली कटऑफ, जानें कितने अंकों पर मिलेगा दाखिला

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक और एकीकृत प्रबंधन पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु पहली कटऑफ सूची जारी कर दी है।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक और एकीकृत प्रबंधन पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु पहली कटऑफ सूची जारी कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से BA, BBA और इंटीग्रेटेड BBA-MBA सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रथम मेरिट सूची आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध करा दी गई है। इसके बाद अब चयनित अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी सीट कन्फर्म कर सकते हैं।

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने जारी की पहली कट ऑफ

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने जारी की पहली कट ऑफ

BA पाठ्यक्रमों की पहली मेरिट सूची भी जारी कर दी गई है। जिन अभ्यर्थियों का नाम सूची में शामिल है, उन्हें विश्वविद्यालय के समर्थ (Samarth) पोर्टल पर लॉगिन कर सीट आवंटन की जानकारी देखनी होगी। इसके बाद निर्धारित शुल्क जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यदि कोई अभ्यर्थी तय समय सीमा के भीतर फीस जमा नहीं करता है, तो उसकी सीट स्वतः निरस्त मानी जाएगी और अगले चरण की कटऑफ में दूसरे अभ्यर्थी को अवसर दिया जाएगा।

End of Feed