AISSEE 2026 date : सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की डेट घोषित, जानें किस दिन होगा एग्जाम

AISSEE 2026 date out: देश के सैनिक स्कूलों की कक्षा 6 और 9 में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 18 जनवरी 2026 रविवार को होगा। अब एआईएसएसईई के लिए 9 नवंबर 2025 तक आवेदन किया जा सकता है।

AISSEE 2026 date out: एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (एआईएसएसईई) 2026 की तिथि घोषित कर दी है। देश के सैनिक स्कूलों की कक्षा 6 और 9 में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 18 जनवरी 2026 रविवार को होगा। अब एआईएसएसईई के लिए 9 नवंबर 2025 तक आवेदन किया जा सकता है। एआईएसएसईई के मूल नोटिफिकेशन में सटीक डेट का जिक्र नहीं किया गया था। इसके अलावा अब एआईएसएसईई के लिए 9 नवंबर 2025 तक आवेदन किया जा सकता है। पहले लास्ट डेट 30 अक्टूबर थी। 10 नवंबर तक फीस का भुगतान कर सकेंगे। 12 नवंबर से 14 नवंबर के बीच ऑनलाइन फॉर्म में करेक्शन कर सकेंगे।

AISSEE 2026 date out

AISSEE 2026 date out

कैसे करना है आवेदन

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा ओएमआर शीट पर पेन और पेपर मोड में देश के 190 शहरों में ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। कक्षा 6 और 9 में दाखिला लेना चाह रहे विद्यार्थी एनटीए एआईएसएसईई 2026 वेबसाइट exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एआईएसएसईई 2026 के जरिए देश भर के प्रमुख 33 सैनिक स्कूलों की कक्षा 6 व 9 में दाखिला होगा। दोनों कक्षाओं के एंट्रेंस में मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स - छात्र के हर सेक्शन में कम से कम 25 फीसदी और एग्रीगेट 40 फीसदी मार्क्स आना जरूरी है। एससी, एसटी विद्यार्थियों के लिए यह शर्त नहीं है।

End of Feed