AISSEE 2023: जारी हुई सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की आंसर की, यहां से करें डाउनलोड

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Feb 13, 2023, 04:19 PM IST

AISSEE 2023 Answer Key Released: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, NTA ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा, AISSEE 2023 आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार जो एनटीए एआईएसएसईई परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से आंसर की चेक कर सकते हैं।

National Testing Agency, NTA All India Sainik School Entrance Examination, AISSEE 2023 Answer key जारी कर दी गई है। यह आंसर की aissee.nta.nic.in पर जारी की गई है, जिसे यहां डायरेक्ट लिंक से भी देखा जा सकता है। बता दें, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, NTA ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा आंसर की 13 फरवरी, 2023 को जारी की।

AISSEE Answer Key Released

अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की आंसर की

कब हुई थी (AISSEE) परीक्षा

NTA ने 8 जनवरी, 2023 को अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा, AISSEE 2023 परीक्षा आयोजित की। प्रवेश परीक्षा भारत भर के विभिन्न सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

End of Feed