AISHE Report 2026: भारत में उच्च शिक्षा का दायरा बढ़ा, 4.5 करोड़ से ज्यादा युवा कर रहे हैं कॉलेज-यूनिवर्सिटी में पढ़ाई

AISHE Report 2026: शिक्षा मंत्रालय ने ऑल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन (AISHE) 2026 की रिपोर्ट जारी की है, जिसमें पता चला है कि पहली बार 4.5 करोड़ से ज्यादा स्टूडेंट्स कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे हैं।

AISHE Report 2026: शिक्षा मंत्रालय ने ऑल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन (AISHE) 2026 की रिपोर्ट जारी की है। आंकड़े बता रहे हैं कि देश में उच्च शिक्षा का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है। पहली बार 4.5 करोड़ से ज्यादा स्टूडेंट्स कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे हैं। यानी अब पहले से कहीं ज्यादा युवा डिग्री, प्रोफेशनल कोर्स और टेक्निकल पढ़ाई की तरफ जा रहे हैं। इस बार रिपोर्ट में सबसे अच्छी बात ये है कि लड़कियां तेजी से आगे आ रही हैं। उच्च शिक्षा में महिलाओं का GER 31.2 तक पहुंच गया है। इसका मतलब है स्कूल के बाद अब बहुत सारी छात्राएं कॉलेज जा रही हैं। गांव और छोटे शहरों से भी लड़कियों की संख्या बढ़ी है। इसकी वजह स्कॉलरशिप, कॉलेजों की बेहतर पहुंच और घर वालों की सोच में बदलाव है।

AISHE Report 2026

AISHE Report 2026

STEM कोर्स में भी बढ़ा क्रेज

End of Feed