एजुकेशन

Jharkhand PECE Admit Card 2026: झारखंड पॉलिटेक्निक का हॉल टिकट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Jharkhand PECE Admit Card 2026 Download: JCEB ने झारखंड पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन्होंने फॉर्म भरा था वो अब अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट polycet.jceceb.org.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

झारखंड पॉलिटेक्निक का हॉल टिकट जारी

Jharkhand PECE Admit Card 2026 Download: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिन्होंने फॉर्म भरा था वो अब अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट polycet.jceceb.org.in से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, परीक्षा का आयोजन 12 जुलाई को किया जाएगा। ऐसे में समय कम है, तैयारी पर पूरा फोकस करने की जरूरत है।

बोर्ड ने साफ कहा है कि एडमिट कार्ड सिर्फ ऑनलाइन ही मिलेगा। एग्जाम वाले दिन प्रिंटेड कॉपी साथ लेकर जाना जरूरी है। बिना एडमिट कार्ड के सेंटर में एंट्री नहीं मिलेगी।

Jharkhand PECE Admit Card 2026 Download कैसे करें?

  • सबसे पहले polycet.jceceb.org.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Jharkhand PECE Admit Card 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें
  • अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें
  • स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा
  • सारी डिटेल एक बार चेक कर लें - नाम, रोल नंबर, सेंटर, फोटो
  • इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट ले लें

यदि साइट न खुले तो आपको बाद में दोबारा कोशिश करने की जरूरत है।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सारी जानकारी एक-एक करके जरूर चेक कर लें। अगर कुछ गलत लगे तो तुरंत JCECEB बोर्ड से संपर्क करें। एडमिट कार्ड में ये चीजें खास तौर पर देखें: उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, आपकी फोटो, आपके साइन, एग्जाम सेंटर का पूरा पता, रिपोर्टिंग का समय।

आखिरी समय में वेबसाइट स्लो हो सकती है, इसलिए अभी डाउनलोड कर लें। आगे की अपडेट के लिए JCEB की ऑफिशियल साइट चेक करते रहें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article