AIIMS MSC Nursing Result 2026 Out: एम्स एमएससी नर्सिंग की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (AIIMS MSC Nursing Result 2026) खबर है। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) ने अगस्त 2026 सेशन के लिए मास्टर ऑफ साइंस (MSc) नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट घोषित कर (AIIMS MSC Nursing Result) दिया है। एंट्रेंस टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in से रिजल्ट PDF देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
AIIMS MSC Nursing Result 2026: यहां चेक करें एम्स एमएससी नर्सिंग परीक्षा का रिजल्ट
AIIMS MSC Nursing Result: कब हुई थी एम्स नर्सिंट एंट्रेंस एग्जाम
बता दें एम्स एमएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्ज़ामिनेशन 2026 का आयोजन 20 जून, 2026 को किया गया था। एडमिशन की प्रक्रिया एंट्रेंस टेस्ट में उम्मीदवारों के परफॉर्मेंस के आधार पर तैयार की गई है। इंस्टिट्यूट के अनुसार एम्स एमएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जामिनेशन 2026 में 2,304 उम्मीदवार क्वालिफाई हुए हैं। इस लिस्ट में वह उम्मीदवार शामिल हैं जिन्हें AIIMS नई दिल्ली और देश भर के अन्य AIIMS इंस्टिट्यूट में एडमिशन के लिए प्रोविजनल तौर पर चुना गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: टीईटी पेपर लीक पर CM फडणवीस का बड़ा एक्शन, ज्वाइंट सीपी की अगुवाई में SIT गठित, मास्टरमाइंड पर MCOCA की भी तैयारी
AIIMS MSC Nursing Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर AIIMS MSC Nursing Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
AIIMS MSC Nursing Result: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी
- रोल नंबर
- कैटेगिरी
- पर्सेंटाइल
- रैंक
- रिजल्ट का स्टेटस
AIIMS MSC Result 2026: फर्स्ट रैंक पर 100 पर्सेंटाइल
पहली रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवार ने प्रवेश परीक्षा में 100 परसेंटाइल स्कोर किया। कई उम्मीदवारों ने 99 परसेंटाइल से ज्यादा स्कोर किया, जबकि सफल उम्मीदवारों में सबसे कम परसेंटाइल 50.84 रहा है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
