AIIMS Faculty Result 2026 Released: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), नई दिल्ली और एम्स-सीएपीएफआईएमएस सेंटर, मैदान गढ़ी के लिए फैकल्टी के 460 पदों की भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया (AIIMS Faculty Result 2026) गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरि एकुल 50 से अधिक विभागों में रिक्तियों पर भर्ती (AIIMS Faculty Result) की जाएगी। इसके लिए कुल 3,200 से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। यहां एम्स नई दिल्ली के 265 पद और एम्स सीएपीएफआईएमएस के कुल 199 पदों की रिक्तियों पर भर्ती होगी।
AIIMS Faculty Result 2026 Released: यहां देखें एम्स में 464 फैकल्टी पदों पर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट
AIIMS Faculty Result: ब्लॉकचेन आधारित डिजिटल तकनीक
यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन प्रोसेस पहली बार ब्लॉकचेन आधारित डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। AIIMS के अनुसार, टेक्नोलॉजी पर आधारित इस सिस्टम की वजह से कम से कम मैनुअल दखल के साथ फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार करना और समय पर नतीजे घोषित करना संभव हो सका।
AIIMS Faculty Result 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर व एकेडमिक लेवल की नियुक्तियां
बता दें इन खाली पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर से लेकर प्रोफेसर तक, कई एकेडमिक लेवल पर नियुक्तियां की जानी थीं। यह प्रक्रिया हाल के वर्षों में संस्थान द्वारा चलाई गई सबसे बड़ी फैकल्टी भर्ती मुहिम में से एक है, जिसमें टीचिंग और हेल्थकेयर से जुड़े कई तरह के स्पेशलाइजेशन शामिल हैं।
