AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026: एम्स बीएससी नर्सिंग परीक्षा एडमिट कार्ड आज, aiimsexams.ac.in से कर पाएंगे डाउनलोड

AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026 आज आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जा सकते हैं। एक बार रिलीज होने के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स इसे aiimsexams.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026: अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली द्वारा आज यानी 19 जून को एम्स बीएससी नर्सिंग परीक्षा (BSc Nursing Exam 2026) के एडमिट कार्ड जारी किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। एम्स द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर छात्रों के हॉल टिकट अपलोड किया जाएगा। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवाक अब आधिकारिक परीक्षा पोर्टल aiimsexams.ac.in पर जाकर अपने बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड 2026 (BSc Nursing Admit Card 2026) डाउनलोड कर पाएंगे। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।

AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026

AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026

कब होगी बीएससी नर्सिंग परीक्षा?

एम्स द्वारा बीएससी नर्सिंग परीक्षा 2026 का आयोजन 27 जून को किया जाएगा। परीक्षा में अब अधिक दिन बाकी नहीं रह गए हैं। इसलिए छात्रों में एडमिट कार्ड का इंतजार बढ़ गया है। बता दें कि परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी सीबीटी मोड में किया जाएगा।

End of Feed