AIBE Result 2026: कब जारी होगा ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 21 रिजल्ट? यहां देखें बीते सालों की कटऑफ

AIBE Result 2026: बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा जल्द ही ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 2026 के रिजल्ट की घोषणा allindiabarexamination.com पर की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

AIBE Result 2026: बीसीआई द्वारा ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE 21) जून 2026 में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों का इंतजार बेहद जल्द खत्म होने की उम्मीद है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर एआईबीई 21 परीक्षा के रिजल्ट प्रकाशित किए जाएंगे। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल हुए छात्र इसे नीचे दिए आसान स्टेप में डाउनलोड कर पाएंगे। बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा परीक्षा के परिणाम allindiabarexamination.com पर जारी किए जाएंगे।

AIBE Result 2026

AIBE Result 2026 (Photo - AI)

कब आयोजित हुई थी परीक्षा?

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा AIBE 21 परीक्षा का आयोजन 7 जून को कराया गया था। परीक्षा के बाद प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी, जिस पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर की भी जारी की जा चुकी है। अब बस उम्मीदवारों को केवल अपने अंतिम नतीजों का इंतजार है, जिसके जल्द जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

End of Feed