AIBE 17 Answer Key 2023: बीसीआई ने जारी की एआईबीई संशोधित आंसर की, चेक करें allindiabarexamination.com पीडीएफ

  • Written by: प्रभाष रावत
  • Updated Feb 9, 2023, 07:41 PM IST

AIBE Answer Key 17 Hindi PDF 2023: बीसीआई ने आज संशोधित एआईबीई 17 आंसर की 2023 जारी कर दी है। एआईबीई आंसर की को लेकर जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वह आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com की मदद से अपडेट आंसर की पीडीएफ को देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

AIBE 17 Answer Key 2023: अखिल भारतीय बार परीक्षा, एआईबीई 17 आंसर की 2023 को संशोधित यानी बदले हुए रूप में जारी कर दिया गया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया, बीसीआई ने 9 फरवरी 2023 को संशोधित आंसर की जारी हुई है। एआईबीई 17 आंसर की सेट ए, बी, सी और डी के लिए जारी की गई है। परीक्षा के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार अपडेट की गई आंसर की पीडीएफ को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे एआईबीई 17 आंसर की पीडीएफ 2023 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक और स्टेप्स को भी चेक करें।

AIBE 17 Answer Key 2023

AIBE 17 आंसर की 2023

एआईबीई 17 2023 परीक्षा 5 फरवरी को आयोजित की गई थी और बीसीआई ने परीक्षा की डेट को ही आंसर की जारी हुई थी। हालांकि आंसर की को कुछ समय बाद हटा दिया गया था क्योंकि उम्मीदवारों ने गलत और बेमेल उत्तरों को लेकर सूचना दी थी। बीसीआई ने आंसर की में बदलाव किया और आज इसे जारी किया गया है। आंसर की ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को चेक करें।

End of Feed