AIBE 22 Registration Last Date: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 22 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास अब ज्यादा समय नहीं बचा है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के जारी शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज 27 अक्टूबर 2026 को बंद हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन कर लें। आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 28 अक्टूबर है। वहीं, फॉर्म में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो 29 अक्टूबर 2026 तक खुली रहेगी।
कब आएगा एडमिट कार्ड और कब होगी परीक्षा?
बार काउंसिल ऑफ इंडिया के शेड्यूल के अनुसार, AIBE 22 Exam का एडमिट कार्ड 14 नवंबर 2026 को जारी किया जाएगा, जिसके बाद इच्छुक उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकेंगे, जबकि परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर 2026 को किया जाएगा।
करेक्शन विंडो का इस्तेमाल केवल वही उम्मीदवार कर सकेंगे, जिन्होंने आवेदन शुल्क का भुगतान सफलतापूर्वक कर दिया है। इस दौरान जाति श्रेणी, परीक्षा शहर की प्राथमिकताएं, रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर में बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
AIBE 22 आवेदन शुल्क कितना है?
| उम्मीदवार की श्रेणी | आवेदन शुल्क |
| सामान्य/OBC | 3500 रुपये |
| SC/ST/PWD | 2,500 रुपये |
आवेदन शुल्क का भुगतान केवल अधिकृत (Authorized) ऑनलाइन पेमेंट गेटवे से करना होगा। एक बार जमा की गई फीस वापस नहीं की जाएगी और न ही इसे किसी दूसरे उम्मीदवार के आवेदन में इस्तेमाल किया जा सकेगा। भुगतान की रसीद या ट्रांजैक्शन आईडी संभालकर रखें।
AIBE 22 के लिए आवेदन कैसे करें?
1. आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
2. AIBE 22 New Registration लिंक पर क्लिक करें।
3. मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
4. लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
5. अपनी श्रेणी के अनुसार फीस जमा करें।
6. फॉर्म सबमिट करके कंंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।
7. भविष्य के लिए आवेदन की कॉपी सुरक्षित रखें।
ध्यान रखें कि फीस जमा किए बिना आवेदन अधूरा माना जाएगा। फॉर्म भरने से पहले सभी जानकारी जांच लें और किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें।
