AIBE 21 Exam Rules: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन कल, जानें ड्रेस कोड, रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी नियम

AIBE 21 Exam Rules: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) आज यानी 7 जून को ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE 21) आयोजित करने जा रहा है।

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) आज यानी 7 जून को ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE 21) आयोजित करने जा रहा है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए परिषद ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें और सभी नियमों का पालन करें। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों के पास AIBE 21 का प्रिंटेड एडमिट कार्ड और सरकार द्वारा जारी वैध फोटो पहचान पत्र होना अनिवार्य है। इन दस्तावेजों के बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।

AIBE 21 Exam Rules: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन

AIBE 21 Exam Rules: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन

BCI के अनुसार अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 11:30 बजे तक रिपोर्ट करना होगा। दोपहर 1:15 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा दोपहर 1 बजे से शुरू होकर 4 बजे तक चलेगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को बिना नोट्स और टिप्पणियों वाले Bare Acts साथ ले जाने की अनुमति दी गई है। BCI ने स्पष्ट किया है कि केवल Bare Acts ही परीक्षा कक्ष में ले जाए जा सकते हैं, जबकि अन्य अध्ययन सामग्री प्रतिबंधित रहेगी।

End of Feed