AHSEC Assam HS 12th Result 2026: असम बोर्ड कब जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, ahsec.assam.gov.in पर ऐसे कर पाएंगे चेक

ahsec hs result 2026 date assam: असम बोर्ड 12वीं परीक्षा के नतीजों का छात्रों को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में जिन छात्रों ने परीक्षा दी है वे एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर पाएंगे।

Assam HS 12th Result 2026 : असम राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड (ASSEB) 12वीं के रिजल्ट 20 से 25 अप्रैल 2026 के बीच जारी कर सकता है। बोर्ड के अधिकारी असम HS result 2026 की तारीख और समय के बारे में आधिकारिक पुष्टि करेंगे। जिन उम्मीदवारों ने असम 12वीं साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम की परीक्षा दी है, उन्हें रिजल्ट देखने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाना होगा।

Assam HS 12th Result 2026

Assam HS 12th Result 2026

कब से कब तक हुए थे एग्जाम ? Assam HS 12th Date

बता दें कि इस साल असम HS परीक्षा 2026 11 फरवरी से लेकर 16 मार्च तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा दो शिफ्ट्स में हुई थीं, सुबह (9 बजे) और दोपहर (1:30 PM- 4:30 PM) तक। पिछले साल AHSEC ने 30 अप्रैल, 2025 को सुबह 9 बजे असम 12वीं के रिजल्ट घोषित किए थे। (ahsec hs result 2026 date assam) इस बार रिजल्ट के जारी होने की संभावित तारीख 20 से 25 अप्रैल के बीच की जताई जा रही हैं। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रिजल्ट देखने के लिए एडमिट कार्ड अपने पास तैयार रखें।

End of Feed