IAF Agniveer Vayu 2026: भारतीय वायुसेना ने बढ़ाई अग्निवीर वायु भर्ती की अंतिम तिथि, agnipathvayu.cdac.in से करें आवेदन, देखें अंतिम तिथि

IAF Agniveer Vayu Recruitment 2026: भारतीय वायुसेना में अग्निवीर वायु पदों की भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी। किसी कारण आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए उम्मीदवारों के लिए यह आखिरी मौका है। agnipathvayu.cdac.in से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

IAF Agniveer Vayu Recruitment 2026: भारतीय वायुसेना में अग्निवीर वायु पदों की भर्ती के लिए आवेदन करने में पीछे छूटे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। भर्ती के के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। जो उम्मीदवार टेक्निकल कारणों और अन्य किसी वजह से आवेदन नहीं कर पाए थे वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदकों को agnipathvayu.cdac.in पर जाना होगा। जानकारी के लिए बता दें कि यह भर्ती अग्निपथ योजना के तहत की जा रही है। इसमें युवाओं को चार साल के लिए वायु सेना में काम करने का अवसर मिलेगा।

IAF Agniveer Vayu 2026

भारतीय वायुसेना ने बढ़ाई अग्निवीर वायु भर्ती की अंतिम तिथि

IAF Agniveer Vayu Recruitment 2026: आवेदन की अंतिम तिथि

इंडिया एयरफोर्स में अग्निवीर वायु पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाकर 10 मार्च कर दिया गया है। पीछे रहे उम्मीदवार 10 मार्च से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें अंतिम तिथि के इंतजार में न रहें।

End of Feed